Articles by "UPTET Previous Year Questions"
Showing posts with label UPTET Previous Year Questions. Show all posts
Sponsored Links
Free Quiz about CTET,UPTET,Current Affairs 2020,DELED BTC Lesson Plans,Solved CTET UPTET Papers,Current Affairs Free PDF,Online Govt Test and Quizes

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

Child Development & Pedagogy

SET-5

(Class 1-5)
Sponsored Links
Free Quiz about CTET,UPTET,Current Affairs 2020,DELED BTC Lesson Plans,Solved CTET UPTET Papers,Current Affairs Free PDF,Online Govt Test and Quizes

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

Child Development & Pedagogy

SET-4

(Class 1-5)
Sponsored Links
Free Quiz about CTET,UPTET,Current Affairs 2020,DELED BTC Lesson Plans,Solved CTET UPTET Papers,Current Affairs Free PDF,Online Govt Test and Quizes

पर्यावरण अध्ययन

Environmental Science

SET-3

(Class 1-5)
Quiz $\newcommand{\ones}{\mathbf 1}$

पर्यावरण अध्ययन - Environmental Science (E.V.S.)

1. संविधान सभा ने राष्ट्रगान को अपनाया
  1. 20 जनवरी, 1950 को
    Incorrect.
  2. 24 जनवरी, 1950 को
    Correct! रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रीय गान 'जन-गण-मन' को संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 ई. को अपनाया। यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवशन (अध्यक्ष - पं. विशन नारायण दत्त) में गाया गया। इसके गायन का समय 52 सेकेण्ड हैं। इसे रवीन्द्र नाथ टैगोर ने 1912 ई. में 'तत्व बोधिनी' में 'भारत भाग्य विधाता' शीर्षक से प्रकाशित किया था तथा 1919 ई. में 'Morning Song of India' के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया।
  3. 21 मई, 1949 को
    Incorrect.
  4. 13 नवम्बर, 1949 को
    Incorrect.

2. पुष्कर मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?
  1. जयपुर
    Incorrect.
  2. उदयपुर
    Incorrect.
  3. जयपुर
    Incorrect.
  4. अजमेर
    Correct! पुष्कर मेला राजस्थान के अजमेर में आयोजित किया जाता है। अजमेर से ।। कि.मी. दूर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर हैं। यहाँ पर ब्रह्मा का मन्दिर है। यहाँ पर कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में दस पर्यटक है। हजारो हिन्दु लोग इस मेले में आते है और अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते है। इस समय यहाँ पर पशु मेला आयोजित किया जाता है। हर साल कार्तिक महीने में लगने वाला पुष्कर ऊँट मेले ने इस जगह को दुनिया में अलग ही पहचान दे दी है। मेले के समय पुष्कर में कई राजस्थानी सांस्कृतियों का मिलन सा देखने को मिलता है।

3. निम्नलिखित पराबैंगनी किरणों में से कौन-सा अधिक हानिकारक है?
  1. UV-A
    Incorrect.
  2. UV-B
    Incorrect.
  3. UV-C
    Correct! सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणे हानिकारक होती है। सूर्य की पराबैंगनी किरणों को सामान्यतया (उनके तरंगदैर्ध्य के आधार पर) तीन वर्गों में बाँटा गया है- UV - A. UV-B, तथा UV-C। इन किरणों में UV C सबसे अधिक हानिकारक होती है। लेकिन ये किरणे पृथ्वी के धरातल तक नहीं पहुंच पाती है क्योंकि इनका अवशोषण ओजोन परत द्वारा हो जाता है। UV-A एवं UV - B किरणों का त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। UV-B से जीवधारियो में निम्नलिखित प्रभाव पड़ते है जीन परिवर्तन। पौधों की वृद्धि में रूकावट। त्वचा कैंसर। मोतियाबिन्द। प्रतिरक्षा तंत्र का कम होना। सन बर्न आदि।
  4. उपर्युक्त में से कोई नही
    Incorrect.

4. निम्नलिखित में से कौन-सा जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है?
  1. प्रोटीन
    Incorrect.
  2. मृदा
    Incorrect.
  3. कवक
    Correct! कवक जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है। यह अत्यन्त महत्वपूर्ण जैविक घटक है जो प्रायः उत्पादक (Producers) तथा उपभोक्ताओं के मृत्यु के पश्चात उनके शरीर का अपघटन करते है तथा इनसे निर्मित साधारण पदार्थों द्वारा अपना भोजन एवं ऊर्जा प्राप्त करते है। ऐसे निर्जीव पदार्थ जो जीवों को किसी-न किसी रूप में प्रभावित करते है अजैविक घटक कहलाते है। उदाहरण - मृदा, हवा, जल, कार्बनिक पदार्थ (सरोटीन,) कार्बोहाइड्रेट) तथा अकार्बनिक पदार्थ (नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर) आदि।
  4. फॉस्फोरस
    Incorrect.

5. गिर शेर परियोजना अवस्थित है
  1. गुजरात में
    Correct! 'एशियाई सिंहो का घर' (Home of Asiatic Lion) की उपमा से प्रसिद्ध 'गिर अभ्यारण्य' जिसे 1973 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया, में गिर सिंह परियोजना केन्द्र सरकार की मदद से प्रारम्भ की गई। यह परियोजना गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित है। यह एक मात्र ऐसा उद्यान है जहाँ एशियाई शेर पाये जाते है।
  2. महाराष्ट्र में
    Incorrect.
  3. उत्तर प्रदेश में
    Incorrect.
  4. मध्य प्रदेश में
    Incorrect.

6. डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ. से आशय है।
  1. वर्ल्ड वाइड फंड
    Incorrect.
  2. वर्ल्ड वॉर फंड
    Incorrect.
  3. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
    Correct! डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ. से आशय वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (World wildlife fund) विश्व वन्यजीव कोष है। सन् 1962 में IUCN के सहायक संगठन विश्व वन्यजीव कोष (W.W.F) की स्थापना की गयी। इस संगठन का मुख्यालय ग्लैंड (स्विटजरलैण्ड) में है। इसका प्रतीक चिन्ह विलुप्त प्राणी ज्वाइंट पांडा हैं। यह संगठन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वन्य जीवों की देखभाल पर नजर रखती है तथा उसके रख-रखाव सम्बन्धी मानदण्डों को पूरा करने में | विभिन्न देशों तथा एजेंसियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।
  4. वर्ल्ड वॉच फंड
    Incorrect.

7. गंगा नदी निकलती है
  1. अरावली श्रेणी से
    Incorrect.
  2. लद्दाख ग्लेशियर से
    Incorrect.
  3. गंगोत्री ग्लेशियर से
    Correct! सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से गंगा भारत की सबसे महत्वपूर्ण पवित्र नदी है। गंगा का उद्गम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के 3,900 मी. की ऊँचाई पर स्थित गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी या गंगोत्री ग्लेशियर से होता है। यहाँ इसे भागीरथी कहते है। देवप्रयाग में भागीरथी अलकनंदा से मिलती है। इसके बाद दोनों की संयुक्त धारा को गंगा के नाम से जाना जाता है। यह भारत की सबसे लम्बी नदी (25,25 किमी.) है, जो भारत के पाँच राज्यो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। पश्चिम बंगाल में फरक्का नामक स्थान पर बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहाँ इसे पद्मा नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश में यह ब्रह्मपुत्र से मिलती है फिर वह संयुक्त धारा मेघनो में मिल जाती है और सागर द्वीप के समीप बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
  4. मिलाप ग्लेशियर से
    Incorrect.

8. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी एजेसी मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण करती है ?
  1. ग्रीन ट्रिब्यूनल
    Incorrect.
  2. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    Correct! भारत में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य रूप से प्रदूषण के मापन से सम्बन्धित है। जल एवं वायु प्रदूषण के मूल्यांकन, निगरानी और नियंत्रण के लिए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक शीर्षस्थ राष्ट्रीय संस्था है। यह बोर्ड जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण से सम्बन्धित समस्त सेवाओं की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सलाह देता है तथा मंत्रालय को तकनीकी सेवा प्रदान करता है।
  3. केन्द्रीय जल आयोग
    Incorrect.
  4. सर्वे ऑफ इण्डिया
    Incorrect.

9. कोटोपैक्सी' एक जाग्रत ज्वालामुखी है, जो अवस्थित है
  1. सिसली में
    Incorrect.
  2. हवाई में
    Incorrect.
  3. एण्डीज में
    Correct! कोटोपैक्सी एक जाया (सक्रिय) ज्वालामुखी है। यह विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत है जो दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के इक्वेडोर में एण्डीज पर्वतमाला पर स्थित है।
  4. रॉकीज में
    Incorrect.

10. तिब्बत की सांगो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है?
  1. गंगा
    Incorrect.
  2. यमुना
    Incorrect.
  3. ब्रह्मपुत्र
    Correct! तिब्बत की सांगो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है। ब्रह्मपुत्र विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। यह तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंग-डंग-हिमानी निकलती है। ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो या सापू (तिब्बती भाषा में पवित्र करने वाली) के नाम से जाना जाता है। इसकी कुल लम्बाई 25,80 कि.मी., भारत में 1346 कि.मी. है। विश्व की सबसे बड़ी नदी द्वीप समूह माजुली इसी नदी पर स्थित है।
  4. सिन्धु
    Incorrect.

11. घास-भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता होते हैं
  1. शाकाहारी
    Incorrect.
  2. मांसाहारी
    Correct! घास-भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता मांसाहारी होते है
  3. जीवाणु
    Incorrect.
  4. मांसाहारी या शाकाहारी
    Incorrect.

12. वायुमंडल का प्रमुख स्तर, जो पृथ्वी-तल के नजदीक है -
  1. समतापमंडल
    Incorrect.
  2. क्षोभमंडल
    Correct! क्षोभमंडल वायुमंडल का प्रमुख स्तर है, जो पृथ्वी-तल के नजदीक है। यह मण्डल जैवमण्डलीय पारिस्थितिक तंत्र के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मौसम सम्बन्धी सारी घटनायें जैसे कुहरा, बादल, वर्षा, आंधी-तूफान, मेघ गर्जन, पाला, ओस आदि इसी मंडल में घटित होती है। इसलिए इस मंडल में वायुयान उड़ाने की आदर्श दशा नही पायी जाती हैं। इस मण्डल में तापमान ऊँचाई के साथ 1 कि.मी. पर 6.5°C की दर से घटता जाता है।
  3. मध्यमंडल
    Incorrect.
  4. आयनमंडल
    Incorrect.

13. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी सदस्य है?
  1. 7
    Incorrect.
  2. 4
    Incorrect.
  3. 5
    Correct! संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है और एक प्रकार से संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका है। इसमें 15 सदस्य होते है जिसमें 10 अस्थायी तथा 5 स्थायी सदस्य है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य निम्न है अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन।
  4. 6
    Incorrect.

14. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान स्थित है
  1. पश्चिम बंगाल में
    Incorrect.
  2. गुजरात में 10
    Incorrect.
  3. राजस्थान में
    Correct! सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के अलवर में स्थित है। इसे 1958 में वन्य जीव अभ्यारण्य घोषित किया गया तथा 1979 में टाइगर रिर्जव के रूप में प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया गया।
  4. असम में
    Incorrect.

15. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है
  1. ए टी. पी.
    Incorrect.
  2. सर्य-प्रकाश
    Correct! पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य का प्रकाश है। सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र की ऊर्जा का एक मात्र स्रोत है। यही पृथ्वी पर जीवन को संचालित करता है, अतः इसे पारिस्थितिक तंत्र का प्रेरक बल भी कहते है। सूर्य से प्राप्त ऊर्जा | सौर ऊर्जा कहलाती है। इस ऊर्जा की सहायता से हरे पौध प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा भोजन का निर्माण करते है तथा कोशिकीय श्वसन करते है जिसके फलस्वरूप ऊर्जा उत्पन्न होती है। सभी जीवो के लिए सूर्य से आने वाला प्रकाश (सौर ऊर्जा) ही ऊर्जा का अंतिम स्रोत है।
  3. डी. एन. ए
    Incorrect.
  4. आर. एन. ए.
    Incorrect.

16. 'एगमार्क का सम्बन्ध है -वीर
  1. गुणवत्ता से
    Correct! एगमार्क का सम्बन्ध गुणवत्ता से है। एगमार्क (AGMARK) एक प्रमाणित चिन्ह है जो भारत में कृषि/खाद्य उत्पादों पदार्थों पर लगाया जाता है। एगमार्क शुद्ध रूप से खाद्य पदार्थों से जुड़ा हुआ प्रमाण चिन्ह है, जो खाद्य वस्तुओं की शुद्धता एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है। यह भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। इस मार्क के मिल जाने से विक्रेता को अपने उत्पाद की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए मेहनत नही करनी पड़ती। क्रेता इस मार्क को देखकर ही उत्पाद की गुणवत्ता और शुद्धता पर विश्वास कर सकता है।
  2. पैकेजिंग से
    Incorrect.
  3. संसाधन से
    Incorrect.
  4. उत्पादन से
    Incorrect.

17. आर्सेनिक द्वारा जल-प्रदूषण सर्वाधिक है।
  1. उत्तर प्रदेश में
    Incorrect.
  2. मध्य प्रदेश में
    Incorrect.
  3. बिहार में
    Incorrect.
  4. पश्चिम बंगाल में
    Correct! भारत के गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानी इलाको तथा बांग्लादेश के पद्मा-मेघना के मैदानी इलाको में भूमिगत जल आर्सेनिक प्रदूषण से अत्यधिक ग्रस्त है। भारत के सात राज्यो- पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर, तथा छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव में भूमिगत जल आर्सेनिक प्रदूषण से प्रभावित है। इनमें पश्चिम बंगाल सर्वाधिक प्रभावित है। पश्चिम बंगाल के चार जिलों मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तरी एवं दक्षिणी 24 परगना में आर्सेनिक की मात्रा भूमिगत जल में मानक स्तर से अधिक पायी गयी है। भारत में सर्वप्रथम वर्ष 1983 में पश्चिम बंगाल में ही आर्सेनिक द्वारा जल- प्रदूषण का मामला सामने आया था। जल में आर्सेनिक की अधिकता से ब्लैक फट नामक बीमारी हो जाती है।

18. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पारित किया गया था
  1. 1960 में
    Incorrect.
  2. 1962 में
    Incorrect.
  3. 1972 में
    Correct! वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में पारित किया गया था। इस अधिनियम में अवैध शिकार एवं व्यापार को रोकने के लिय जुर्माने एवं दंड का प्रावधान है।
  4. 1975 में
    Incorrect.

19. दूध से दही बनने की प्रक्रिया को कहते हैं
  1. प्रकाश-संश्लेषण
    Incorrect.
  2. आसवन
    Incorrect.
  3. किण्वन
    Correct! दूध से दही बनने की प्रक्रिया को किण्वन कहते है। दूध में स्ट्रेप्टोकोकस लैक्टिस एवं लैक्टोबैसिलस लैक्टिक नामक जीवाणु पाये जाते है। ये जीवन दूध में पाये जाने वाले लैक्टोस शर्करा का किण्वन करके लैक्टिक अम्ल बनता है जिसके कारण दूध खट्टा हो जाता है। लैक्टिक अम्ल जीवाणु दूध में पाये जाने वाले केसीन नामक प्रोटीन की छोटी-छोटी बूंदों को एकत्रित करके दही जमाने में सहायता करते है। दूध को स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस तथा लैक्टोबेसिलस बुल्गेरिकस के द्वारा 40-60°C पर जमा कर, (यीस्ट द्वारा आंशिक किण्वन (Fermentation) कराया जाता है, तो पोषक पदार्थ दही (Youghurt) प्राप्त होता है।
  4. स्टेरिलाइजेशन
    Incorrect.

20. किस देश के संविधान से मौलिक कर्तव्यों को लिया गया है?
  1. जर्मनी
    Incorrect.
  2. यूनाइटेड किंगडम
    Incorrect.
  3. यू. एस. ए.
    Incorrect.
  4. यू. एस. एस. आर.
    Correct! सोवियत संघ (रूस) जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Union of Soviet Socialist Republics USSR) था। भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को पूर्व सोवियत संघ (रूस) से लिया गया है। इसे संविधान के भाग 4 (क) में अनुच्छेद - 51 (क) के तहत रखा गया है। मौलिक कर्तव्यों की संख्या 11 है जिसे प्रत्येक भारतीय नागरिक को पालन करना चाहिए।

21. ध्रुव तारा कहा जाता है ?
  1. उत्तरी तारे को
    Correct! जो तारा हमेशा उत्तर दिशा में चमकता रहता है तथा उत्तरी ध्रुव के ठीक ऊपर स्थित होने के कारण एक ही दिशा में हमेशा दिखाई पड़ता है उसे ध्रुव तारा कहते है। यह ध्रुव मत्स्य तारा समूह का एक भाग है। अतः उत्तरी तारे को ध्रुव तारा कहा जाता है।
  2. दक्षिणी तारे को
    Incorrect.
  3. पूर्वी तार को.
    Incorrect.
  4. पश्चिमी तारे को
    Incorrect.

22. भारत में 'प्रोजेक्ट टाइगर प्रारम्भ किया गया था
  1. 1972 में
    Incorrect.
  2. 1973 में
    Correct! भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ (Tiger) के संरक्षण के लिए भारत सरकार ने 1973 में 'प्रोजेक्ट टाइगर' (Project Tiger) शुरू किया था। प्रोजेक्ट टाइगर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संचालित योजना है। यह उन राज्यों को सहायता प्रदान करता है जहाँ बाघ संरक्षण रिजर्व है। भारत में अभी 49 टाइगर रिजर्व हैं। जिसमें उत्तराखण्ड का (राजाजी टाइगर रिजर्व 48वाँ तथा ओरंग टाइगर रिजर्व 49वाँ है, जो असम में स्थित है।
  3. 1981 में
    Incorrect.
  4. 1985 में
    Incorrect.

23. 'फूलों की घाटी' अवस्थित है
  1. जम्मू-कश्मीर में
    Incorrect.
  2. हिमाचल प्रदेश में
    Incorrect.
  3. सिक्किम में
    Incorrect.
  4. उत्तराखंड में
    Correct! फूलों की घाटी भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तराखंड के चमोली जिले के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

24. एक वयस्क मानव में कुल अस्थियों की संख्या कितनी होती है?
  1. 306
    Incorrect.
  2. 275
    Incorrect.
  3. 206
    Correct! एक वयस्क मानव में 206 अस्थिया होती है जबकि |शिशु अवस्था में 300 अस्थियाँ पायी जाती है।
  4. 175
    Incorrect.

25. ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय अवस्थित है
  1. न्यूयॉर्क में
    Incorrect.
  2. सिडनी में
    Incorrect.
  3. एम्सटर्डम में
    Correct! ग्रीन पीस एक स्वतन्त्र वैश्विक अभियानकारी संस्था है। जिसकी स्थापना 1971 ई. में हुई। इस संस्था का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों के जरिये पर्यावरण संरक्षण एवं विकास को प्रोत्साहन प्रदान करना है। ग्रीन पीस का मुख्यालय एम्सटर्डम (नीदरलैंड) में स्थित है।
  4. नागासाकी में
    Incorrect.

26. प्रकाश-संश्लेषण के प्रकाशीय चरण के दौरान का ऑक्सीकरण एवं. का अपचयन होता है।
  1. जल् NADP
    Correct! प्रकाश-संश्लेषण के प्रकाशीय चरण की अभिक्रिया हरित लवक के ग्रेना) भाग में होती है। इस अभिक्रिया में जल के अणुओं का प्रकाशीय अपघटन होता है तथा हाइड्रोजन आयन प्राप्त होते है:
  2. NADPH2, CO2
    Incorrect.
  3. CO, जल
    Incorrect.
  4. CO2, NADPH
    Incorrect.

27. एल. पी. जी. के संदर्भ में क्या सत्य नहीं है?
  1. यह एक स्वच्छ ईंधन है
    Incorrect.
  2. यह उच्च ऊष्मीय मान का है
    Incorrect.
  3. यह नीले ज्वाला से जलने वाला है
    Incorrect.
  4. यह मीथेन उत्सर्जन करने वाला है
    Correct! (LPG- Liquified Petroleum Gas) एक प्राकृतिक गैस है। यह मुख्यत: प्रोपेन तथा ब्यूटेन हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण होता है। इन्ही हाइड्रोकार्बनों गैसों को द्रविभूत कर |सिलेंडर में भरकर घरों में रसोई गैस के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। यह एक स्वच्छ ईंधन है जो गंधरहित होता है। अत: इसके रिसाव का पता लगाने के लिए एथिल कैप्टन (CH.SH) नामक पदार्थ मिला दिया जाता है। LPG गैस उच्चतम ऊष्मीय मान 1655000 Kj/kg) रखती है। यह नीले ज्वाला के साथ जलता है। और यह सबसे गर्म भाग होता है।

28. (प्रजातियों की उत्पत्ति) एक रचना है
  1. अरस्तू की
    Incorrect.
  2. चार्ल्स डार्विन की
    Correct! The Origin of Species (प्रजातियो की उत्पत्ति) चार्ल्स डार्विन की एक रचना है।
  3. मेंडेल की
    Incorrect.
  4. रॉबर्ट हुक की
    Incorrect.

29. पर्यावरण अध्ययन की अतः विषयी प्रकृति पर्यावरणीय मुद्दों को द्वारा संबोधित करती है।
  1. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति प्रयोग
    Incorrect.
  2. सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय-वस्तु पद्धति के प्रयोग
    Incorrect.
  3. विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग
    Incorrect.
  4. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय और पद्धति के प्रयोग
    Correct! पर्यावरण अध्ययन की अंतःविषय प्रकृति पर्यावरण मुद्दों को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय वस्तु और पद्धति के प्रयोग द्वारा सम्बोधित किया जाता है।

30. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय अवस्थित है।
  1. जेनेवा में
    Incorrect.
  2. हेग में
    Correct! अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में अवस्थित है। इसकी स्थापना 3 अप्रैल, 1946 ई. को की गई थी। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की संविधि से पाँच अध्याय तथा 70 अनुच्छेद हैं।
  3. न्यूयॉर्क में
    Incorrect.
  4. पेरिस में
    Incorrect.

Sponsored Links
Free Quiz about CTET,UPTET,Current Affairs 2020,DELED BTC Lesson Plans,Solved CTET UPTET Papers,Current Affairs Free PDF,Online Govt Test and Quizes

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

Child Development & Pedagogy

SET-2

(Class 1-5)
Quiz $\newcommand{\ones}{\mathbf 1}$

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

1. पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?
  1. भाषा विकास
    Incorrect.
  2. यौन विकास
    Incorrect.
  3. संज्ञानात्मक विकास
    Correct! संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत जीन पियाजे द्वारा दिया गया। इन्होंने अपने निजी प्रेक्षणों के आधार पर बालक के संज्ञानात्मक विकास को परिभाषित किया। इनके अनुसार संज्ञानात्मक विकास व्यक्ति के जन्मजात संरचना एवं प्रक्रियाओं के साथ अनुभवों की अंत क्रिया पर निर्भर करता है। संज्ञानात्मक विकास निम्न प्रक्रियाओं से होकर गुजरती है - (1) संगठन (2) अनुकूलन (3) आत्मसात (4) समंजन।
  4. सामाजिक विकास
    Incorrect.

2. जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अन्तरण दूसरे भाग में हो जाता है तो इसे कहते हैं -
  1. ऊर्ध्व अन्तरण
    Incorrect.
  2. क्षैतिज अन्तरण
    Incorrect.
  3. द्विपार्श्विक अन्तरण
    Correct! मानव शरीर को दो भागों में बाँटा जा सकता है - दायाँ भाग और बायाँ भाग। जब मानव शरीर के एक भाग को दिये गये प्रशिक्षण का अंतरण दूसरे भाग में होता है तो इसे द्विपार्शिक अंतरण कहते हैं। जैसे दायें हाँथ से लिखने की योग्यता का उपयोग बायें हाथ से लिखने में करना।
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं
    Incorrect.

3. दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है उसे कहते हैं -
  1. बहुलक
    Correct! बहुलक या बहुलक सांख्यिकी की केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप का भागे है जिसमें माध्य, माध्यिका व बहुलक भी आता है। प्राप्तांकों में जिस प्रप्तांक की आवृत्ति सबसे अधिक होती है वह बहुलक कहलाता है। इसे निम्न सूत्र से ज्ञात किया जा सकता है- 3 Median -2 Mean (3 Mn -M)
  2. मध्यमा
    Incorrect.
  3. मध्यांक
    Incorrect.
  4. मानक विचलन
    Incorrect.

4. क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था -
  1. पावलोव
    Incorrect.
  2. स्किनर
    Correct! स्किनर द्वारा क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया गया था इन्होंने चूहों पर प्रयोग कर सीखने का सिद्धान्त दिया था। इसी प्रकार - पावलोव- क्लासिकल अनुबन्धन सिद्धान्त (कुत्ते पर प्रयोग) थार्नडाइक- प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धांत (बिल्ली पर प्रयोग) कोहलर- सूझ का सिद्धान्त (बन्दर पर प्रयोग)
  3. थार्नडाइक
    Incorrect.
  4. कोहलर
    Incorrect.

5. अल्बर्ट बण्डूरा निम्न में से किस सिद्धांत से सम्बन्धित हैं-
  1. सामाजिक अधिगम सिद्धान्त
    Correct! सामाजिक अधिगम सिद्धांत को बन्डूरा द्वारा 1969-71 में दिया गया। सामाजिक अधिगम सिद्धांत, अधिगम के संज्ञानात्मक क्षेत्र के सिद्धांत के अंतर्गत आता है। इस सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति जो कुछ भी सीखता है वह दूसरों को देखकर, सुनकर व समझकर सीखता है।
  2. व्यवहारात्मक सिद्धान्त
    Incorrect.
  3. विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त
    Incorrect.
  4. विकास का मनो-सामाजिक सिद्धांत
    Incorrect.

6. मानसिक आयु का प्रत्यय दिया था -
  1. बिने-साइमन ने
    Correct! मानसिक आयु एक दूसरे तरह की आयु है जिसका प्रयोग बुद्धि मापने में मनोवैज्ञानिकों ने अधिक किया है। इस सम्प्रत्यय का प्रतिपादन बिने तथा साइमन ने किया था तैथिक आयु से तात्पर्य व्यक्ति के जन्म से लेकर आज तक की आयु से होता है| (जबकि मानसिक आयु उनकी बुद्धिलब्धि होती है- बुद्धि लब्धि = ( मानसिक आयु / तैथिक आयु ) x 100
  2. स्टर्न ने
    Incorrect.
  3. टर्मन ने
    Incorrect.
  4. सिरिल बर्ट ने
    Incorrect.

7. निम्नलिखित में से कौन सा सीखने का नियम नहीं है
  1. तत्परता का नियम
    Incorrect.
  2. तनाव का नियम
    Correct! तनाव का नियम- अन्य तीन तत्परता का नियम प्रभाव का नियम तथा अभ्यास का नियम अधिगम के नियम है जिसे थार्नडाइक ने अपने प्रयास व त्रुटि के अधिगम सिद्धान्त में दिया था।
  3. प्रभाव का नियम
    Incorrect.
  4. अभ्यास का नियम प्रयोग अना
    Incorrect.

8. सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत में पावलोव ने प्रयोग किया -
  1. बिल्ली पर
    Incorrect.
  2. कुत्ते पर
    Correct! अनुबंधित अनुक्रिया उद्दीपक सिद्धांत में पावलोव ने कुत्ते पर प्रयोग किया जिसमें पावलोव ने कुत्ते के लार स्रावित करने की क्रिया के आधार पर अनुबंधित अनुक्रिया सिद्धांत की व्याख्या की। बिल्ली पर थार्नडाइक द्वारा, चूहों पर स्किनर द्वारा एवं बन्दर पर कोहलर व कोफ्फा ने प्रयोग किया था।
  3. बन्दर पर
    Incorrect.
  4. चूहे पर
    Incorrect.

9. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादन किया -
  1. थार्नडाइक
    Incorrect.
  2. कोहलर
    Correct! कोहलर- सूझ द्वारा सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन कोहलर महोदय ने किया था इस सिद्धांत के अनुसार अधिगम मात्र किसी अभ्यास का प्रशिक्षण नहीं वस्तुतः अचानक आयी सूझ से होता है। इन्होने बन्दर पर इस सिद्धांत का प्रयोग किया था।
  3. पावलोव
    Incorrect.
  4. वुडवर्थ
    Incorrect.

10. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है -
  1. प्रेरणा
    Correct! "अभिप्रेरणा किसी कार्य को प्रारम्भ करने, जारी रखने अथवा नियन्त्रित करने या नियमित करने की प्रक्रिया है।" -गुड के अनुसार
  2. संवेदना
    Incorrect.
  3. सीखना
    Incorrect.
  4. प्रत्यक्षीकरण
    Incorrect.

11. विस्मृति कम करने का उपाय है -
  1. सीखने में कमी
    Incorrect.
  2. सीखने की त्रुटिपूर्ण विधि
    Incorrect.
  3. पाठ की पुनरावृत्ति
    Correct! जब व्यक्ति अपने भूतकाल के अनुभवों या सीखी बातों को चेतन में लाने में असफल हो जाता है, तब उसे विस्मृति कहते हैं। अतः विस्मृति को कम करने के लिये यह आवश्यक है कि सीखी गयी बातों या अनुभवों की पुनरावृत्ति की जाती रहे।
  4. स्मरण करने में कम ध्यान देना
    Incorrect.

12. क्रोध व भय प्रकार हैं -
  1. अभिप्रेरणा
    Incorrect.
  2. संवेग
    Correct! संवेग- क्रोध व भय संवेग के प्रकार है। मैकडूगल द्वारा इसी प्रकार 14 संवेगों की व्याख्या की गई है। संवेग एक जटिल अवस्था होती है जिसमें कुछ आंगिक प्रतिक्रिया जैसे हृदय की गति में परिवर्तन रक्तचाप में परिवर्तन, सांस की गति में परिवर्तन इसके अलावा बाहरी अंगों में परिवर्तन होता है।
  3. परिकल्पना
    Incorrect.
  4. मूलप्रवृत्ति
    Incorrect.

13. दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है-
  1. सीखना
    Incorrect.
  2. अनुकरण
    Correct! दूसरे व्यक्तियों के बाह्य व्यवहारों की नकल करना ही| अनुकरण कहलाता है। जिन व्यक्तियों के व्यवहारों का अनुकरण किया जाता है उन्हें निदर्श (Models) कहा जाता है।
  3. कल्पना
    Incorrect.
  4. चिन्तन
    Incorrect.

14. यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नये प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं
  1. नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
    Incorrect.
  2. सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
    Correct! धनात्मक अन्तरण को सकारात्मक अन्तरण भी कहते हैं। जब पूर्व अर्जित ज्ञान नवीन ज्ञान को अर्जित करने में सहायक होता है तो उसे धनात्मक या सकारात्मक अन्तरण कहते हैं।
  3. प्रशिक्षण स्थानान्तरण
    Incorrect.
  4. सीखना
    Incorrect.

15. सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता को कहते हैं
  1. कल्पना
    Incorrect.
  2. स्मृति
    Incorrect.
  3. विस्मृति
    Correct! विस्मृति या विस्मरण भूलने से सम्बन्धित है जब सीखा हुआ ज्ञान धारणीय न हो या धारण किये गये बात को पुनः चेतन पटल पर न लाया जा सके तो उसे विस्मृति कहते हैं।
  4. ध्यान
    Incorrect.

16. टर्मन के अनुसार 90-100 बुद्धि लब्धि का बालक माना जाता है
  1. मन्द बुद्धि
    Incorrect.
  2. सामान्य बुद्धि
    Correct! टर्मन ने बुद्धि लब्धि का वर्गीकरण निम्न प्रकार से किया है --130 से अधिक प्रतिभाशाली बुद्धि --121 से 130 प्रखर बुद्धि --111 से 120 तीव्र बुद्धि 66 --91 से 110 सामान्य बुद्धि --81 से 90 मन्द बुद्धि --71 से 80 अल्प बुद्धि --71 से कम जड़ बुद्धि
  3. श्रेष्ठ बुद्धि
    Incorrect.
  4. क्षीण बुद्धि
    Incorrect.

17. हॉल का सिद्धांत निम्न में किसकी व्याख्या करता है -
  1. बुद्धि की प्रकृति
    Incorrect.
  2. अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका
    Incorrect.
  3. मूल्यों का विकास
    Incorrect.
  4. किशोरावस्था का विकास
    Correct! स्टेनले हॉल ने 1904 में प्रकाशित अपनी पुस्तक एडोलेसेन्स' (Adolescence) में किशोरावस्था के विकास को आकस्मिक विकास के सिद्धांत' के अंतर्गत व्याख्यायित किया है। इनके अनुसार "किशोर में जो शारीरिक, मानसिक और संवेगात्मक परिवर्तन होते हैं, वे अकस्मात होते हैं।"

18. मानव व्यक्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्व दिया था
  1. कमेनियस
    Incorrect.
  2. हॉल
    Incorrect.
  3. हालिंगवर्थ
    Incorrect.
  4. फ्रायड
    Correct! व्यक्तित्व के विकास की व्याख्या के लिए सिगमंड फ्रायड ने सर्वप्रथम मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत का प्रतिपादन किया। फ्रायड ने व्यक्ति के मनोलैंगिक विकास के संदर्भ में मुख्य रूप से पाँच अवस्थाओं का उल्लेख किया है - (1) मुखय अवस्था (2) गुदीय अवस्था (3) लैंगिक अवस्था (4) अदृश्यवस्था (5) जननेन्द्रियावस्था।

19. मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था
  1. डब्ल्यू वुण्ट
    Correct! विलियम मैक्स मिलियन वुण्ट को आधुनिक मनोविज्ञान का जनक माना जाता है। सन् 1879 में जर्मनी के लिपजिंग विश्वविद्यालय में इन्होंने मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला की स्थापना की, जिसके बाद से ही मनोविज्ञान के अध्ययन की एक स्वतंत्र विधा माना जाने लगा।
  2. सिगमंड
    Incorrect.
  3. पावलोव
    Incorrect.
  4. वाटसन
    Incorrect.

20. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी -
  1. फ्रान्ज ब्रेन्टानो
    Incorrect.
  2. मैक्स वथीमर
    Correct! गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला चार जर्मन मनोवैज्ञानिक - मैक्स वरती मर, वोल्फगैंग कोहलर, कुर्ट कोफ्का तथा कुर्ट लेविन ने रखा।
  3. एडगर रूबिन
    Incorrect.
  4. कर्ट लेविन
    Incorrect.

21. संघनन सिद्धांत निम्न में किससे सम्बन्धित है
  1. अधिगम
    Incorrect.
  2. अभिप्रेरणा
    Incorrect.
  3. स्मृति
    Correct! संघनन सिद्धांत स्मृति से सम्बन्धित है। यह सिद्धांत मूलरूप से निर्णय निर्माण की प्रक्रिया तथा प्रस्तुतीकरण के तरीके को व्याख्यायित करता है। इस सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के मस्तिष्क में असंख्य सूचनाएँ संघनित रहती हैं। मनुष्य वह सूचना के द्वारा निर्णय का निर्माण करता है जो समस्या समाधान में सहायक होती है। अतः वह व्यक्ति निर्णय निमार्मण में दक्ष होगा जो सृजनशील होगा।
  4. सृजनात्मकता
    Incorrect.

22. क्षेत्र सिद्धांत निम्न में किस वर्ग का सिद्धांत है -
  1. व्यवहारवाद का
    Incorrect.
  2. संरचनावाद का
    Incorrect.
  3. मनो विश्लेषण का
    Incorrect.
  4. गेस्टाल्ट वादियों का
    Correct! अधिगम संबंधी क्षेत्र सिद्धांत कुर्ट लेविन द्वारा प्रतिपादित किया गया है। लेविन एक गेस्टाल्टवादी मनोवैज्ञानिक है। लेविन का क्षेत्र सिद्धांत सामान्य शब्दावली में यह कहता है कि “मानव व्यवहार व्यक्ति और वातावरण दोनों का प्रतिफल है जिस सांकेतिक रूप में B = f(PE) द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।

23. बैटरी का प्रयोग निम्न में से किसके मापन हेतु किया जाता है
  1. व्यक्तित्व
    Incorrect.
  2. रुचि
    Incorrect.
  3. बुद्धि
    Correct! बुद्धि-भाटिया बैटरी बुद्धि मापने के लिए प्रयोग किया जाता है। भाटिया द्वारा भारत में बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया गया था यह एक शाब्दिक बुद्धि परीक्षण है।
  4. अभिक्षमता
    Incorrect.

24. अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था -
  1. हल.
    Incorrect.
  2. थार्नडाइक
    Incorrect.
  3. स्किनर
    Correct! अभिक्रमायोजित अधिगम का अर्थ किसी योजना के अनुसार शिक्षण एवं अधिगम की क्रिया को साकार रूप प्रदान किया जाता है। बी.एफ. स्किनर ने वर्ष 1942-43 में सक्रिय अनुबंध अनुक्रिया सिद्धांत या क्रिया-प्रसूत अनुबंध सिद्धांत का प्रतिपादन किया जो अभिक्रमायोजित अधिगम का आधार बना।
  4. वाटसन
    Incorrect.

25. व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रचलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते हैं -
  1. अधिगम
    Correct! सीखना या अधिगम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा अनुभूति या अभ्यास के फलस्वरूप व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन होता है।
  2. अभिप्रेरणा
    Incorrect.
  3. अभिवृत्ति
    Incorrect.
  4. अभिक्षमता
    Incorrect.

26. संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है -
  1. प्रतिदर्श सिद्धांत
    Incorrect.
  2. समूह कारक सिद्धांत
    Incorrect.
  3. गिलफोर्ड का सिद्धांत
    Correct! जे. पी. गिलफोर्ड तथा उनके सहयोगियों ने बुद्धि का त्रिवीमीय प्रारूप प्रस्तुत किया। इनके अनुसार बुद्धि को तीन विमाओं| के परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है- (1 सामग्री (2) संक्रिया और (3) उत्पादन क्रिया को पुनः पाँच प्रकारों में विभाजित किया गया है- (1) संज्ञा (2) स्मरण (3) परम्परागत चिंतन (4) गैरपरम्परागत चिंतन (5) मूल्यांकन।)
  4. फ्लूइड तथा क्रिस्टलाइज्ड का सिद्धांत
    Incorrect.

27. आठ वर्ष के सुधार की मानसिक आयु दस वर्ष के उसकी बुद्धि लब्धि कितनी है?
  1. 80
    Incorrect.
  2. 100
    Incorrect.
  3. 110
    Incorrect.
  4. 125
    Correct! (मानसिक आयु / वास्तविक आयु) x 100 (10 / 8) x 100 = 125

28. संवेग का कौन सा सिद्धांत इस विचार को मानता है कि "संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार' पर आधारित है
  1. जेम्स लैंग सिद्धांत
    Correct! जेम्स-लैंग सिद्धांत के अनुसार पहले संवेगात्मक व्यवहार होता है और तब संवेगात्मक अनुभूति होती है। उदाहरण- यदि व्यक्ति बाघ या भालू को देखकर नहीं भागता, तो उसमें डर की अनुभूति भी नहीं होती है। अतः “संवेगात्मक अनुभूति संवेगात्मक व्यवहार" जैम्स-लैंग सिद्धांत पर आधारित है।
  2. हाइपोटोलसिक सिद्धांत
    Incorrect.
  3. सक्रियता सिद्धांत
    Incorrect.
  4. अभिप्रेरणा सिद्धांत
    Incorrect.

29. किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव कहलाता है।
  1. द्वन्द
    Incorrect.
  2. कुण्ठा
    Correct! कुण्ठा- मैकाल ने 14 संवेग बताए है। किसी इच्छा की पूर्ति न होने पर कुंती संवेग की उत्पत्ति होती है।
  3. चिन्ता
    Incorrect.
  4. तनाव
    Incorrect.

30. कोहलबर्ग का सिद्धांत निम्न में किस विकास से सम्बन्धित है -
  1. भाषा विकास
    Incorrect.
  2. सामाजिक विकास
    Incorrect.
  3. नैतिक विकास
    Correct! नैतिक विकास-कोहलबर्ग ने सामाजिक परिप्रेक्ष्य अर्थात समाज से अपने संबंधों के बारे में वैयक्तिक दृष्टिकोण पर बल दिया है। कोहलबर्ग का तर्क है कि नैतिक विकास संज्ञानात्मक विकास के समानांतर चलता है परन्तु उसके लिए आवश्यक शर्त नहीं है।
  4. शारीरिक विकास
    Incorrect.


Sponsored Links
Free Quiz about CTET,UPTET,Current Affairs 2020,DELED BTC Lesson Plans,Solved CTET UPTET Papers,Current Affairs Free PDF,Online Govt Test and Quizes

बाल-विकास एवं शिक्षाशास्त्र

Child Development & Pedagogy

SET-1

(Class 1-5)