Shikshan Sangrah module question answer :
इस प्रश्नातोरी में shikshan sangrah module question answer,dhyanakarshan book,shikshan sangrah module,dhyanakarshan book pdf download,adharshila module pdf,aadharshila module pdf download,dhyanakarshan module quiz,download dhyanakarshan module,dhyanakarshan book,शिक्षण माइयूल - 1- आधारशिला 2- ध्यानाकर्षण 3- शिक्षक संग्रह प्रश्नोत्तरी आदि मिल जाएगी
प्रश्नोत्तरी - शिक्षण माइयूल 1- आधारशिला 2- ध्यानाकर्षण 3- शिक्षक संग्रह :
प्रश्न 1. दीक्षा एप क्या है ?
उत्तर. (दीक्षा एप्प वास्तव में ई बुक और ई कंटेंट का एक स्टोर हाउस है जहां एनसीईआरटी और संबंधित पाठ्यक्रम की ई-कंटेंट. ई- टेक्सट बुक क्यूआर कोड के साथ मैप की गई है. diksha.gov.in या दीक्षा एप के माध्यम से भारत में वन नेशन वन डिजिटल प्लेटफॉर्म की परिकल्पना शुरू की गई है. दीक्षा पर पाठ्य सामग्री 15 भाषा में उपलब्ध है.)
प्रश्न 2. गणित में कक्षा 2 से 5 तक कितने प्रतिशत प्रश्नों को सही कर पाते हैं?
उत्तर. 75 % सही हल कर पाते हैं
प्रश्न 3. कक्षा 1 के छात्र भाषा में कितने शब्द सही - सही से पहचान लेते है?
उत्तर. 5 शब्द सही से पहचान लेते हैं।
प्रश्न 4. कक्षा 2 के छात्र भाषा में कितने शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से लेते हैं?
उत्तर. 20 शब्द
प्रश्न 5. कक्षा 3 के छात्र भाषा में कितने शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते हैं?
उत्तर. 30 शब्द
प्रश्न 6. कक्षा 4 के छात्र भाषा के छोटे अनुच्छेद से कितने प्रतिशत प्रश्नो सही कर पाते हैं?
उत्तर. 75 % प्रश्नो को |
प्रश्न 7. कक्षा 5 के छात्र भाषा के बड़े अनुच्छेद से कितने प्रतिशत प्रश्नो सही कर पाते हैं?
उत्तर. 75 % प्रश्नो को |
प्रश्न 8. प्रेरणा मिशन का स्लोगन क्या है?
उत्तर. "उत्तर प्रदेश प्रेरक प्रदेश"
प्रश्न 9. मिशन प्रेरणा किस शिक्षा पर केंद्रित है?
उत्तर. बुनियादी शिक्षा पर
प्रश्न 10. मिशन प्रेरणा का शुभारम्भ कब हुआ?
उत्तर. 4 सितम्बर 2019 , 5 सितम्बर को लागू हुआ
प्रश्न 11. मिशन प्रेरणा का शुभारम्भ किसके द्वारा किया गया?
उत्तर. माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया
प्रश्न 12. प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करने का समय का समय कब रखा गया है?
उत्तर. 31 मार्च 2023
प्रश्न 13. प्रेरणा लक्ष्य का मूल्यांकन कैसे होगा?
उत्तर. थर्ड पार्टी (अन्य संस्था ) द्वारा
प्रश्न 14. प्रेरणा लक्ष्य किन विषयों के लिए तैयार किये गये?
उत्तर. भाषा और गणित
1. कक्षा 2 के छात्र जोड़ घटाना बिना हांसिल का कर लेते हैं
2. कक्षा 3 के छात्र जोड़ घटाना हांसिल वाला कर लेते हैं
3. कक्षा 4 के छात्र गुणा कर लेते हैं
4. कक्षा 5 के छात्र भाग कर लेते हैं
प्रश्न 15. प्रेरणा तालिका में एक साथ कितने बच्चों के नाम अंकित किए जा सकते हैं?
उत्तर. 30
निष्ठा Training Module 1 से 18 करने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रश्न 16. प्रेरणा लक्ष्य कितने और किन विषयों पर हैं?
उत्तर. प्रेरणा लक्ष्य 10 हैं तथा ये भाषा (हिंदी- 5) एवं (गणित-5) के लिए हैं।
प्रश्न 17. कक्षा एक के लिए भाषा एवं गणित के प्रेरणा लक्ष्य क्या-क्या हैं?
उत्तर. कक्षा एक के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य-
बच्चे निर्धारित सूची से 5 शब्द सही से पहचान लें तथा गणित का प्रेरणा लक्ष्य-
बच्चे निर्धारित सूची से 5 अंक सही से पहचान ले।
प्रश्न 18. कक्षा 2 के लिए भाषा एवं गणित के प्रेरणा लक्ष्य क्या-क्या हैं?
उत्तर. कक्षा 2 के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य- बच्चे दिए गए अनुच्छेद को 20 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लें तथा गणित का प्रेरणा लक्ष्य बच्चे बिना हासिल वाले जोड़ एवं घटाने के (एक अंकीय) 75% प्रश्नों को सही हल कर पाए।
प्रश्न 19. प्रेरणा लक्ष्य किस/ किन कक्षाओं के लिए निर्धारित हैं?
उत्तर. प्रेरणा लक्ष्य कक्षा 1 से 5 अर्थात प्राथमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित हैं ।
प्रश्न 20. ध्यानाकर्षण पुस्तिकाओं का विकास इन कक्षाओं के लिए किया गया है?
उत्तर. ध्यानाकर्षण पुस्तिकाओं का विकास कक्षा 3 से कक्षा 8 के लिए किया गया है।
प्रश्न 21. दीक्षा एप अब तक शिक्षकों के कितने औपचारिक प्रशिक्षण पूर्ण हो चुके हैं एवं उनके नाम क्या क्या है?
उत्तर. दीक्षा एप पर अब तक दो प्रशिक्षण औपचारिक रूप से पूर्ण हो चुके हैं। जिनके नाम हैं-
उपचारात्मक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश
बच्चों का पढ़ने से परिचय उत्तर प्रदेश
प्रश्न 22. शिक्षकों के लिए कितनी हस्त पुस्तिकाएं विकसित की गई है? उनके नाम क्या है?
उत्तर. शिक्षकों के लिए तीन हस्त पुस्तिकाएं विकसित की गई है- आधारशिला(Foundation Learning), ध्यानाकर्षण(Remedial Teaching) तथा शिक्षण संग्रह(Compendium)
प्रश्न 23. कक्षा 3 के लिए भाषा एवं गणित के प्रेरणा लक्ष्य क्या क्या है?
उत्तर. कक्षा 3 के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य-
बच्चे दिए गए अनुच्छेद को 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ ले। तथा गणित का प्रेरणा लक्ष्य-
बच्चे जोड़ एवं घटाने के हासिल वाले प्रश्नों को अर्थात हासिल के साथ जोड़ एवं घटाने के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही सही हल कर लेते हो।
प्रश्न 24. मेरी उड़ान प्रतियोगिता में किन किन गतिविधियों का समावेश है?
उत्तर. 'मेरी उड़ान' प्रतियोगिता में चित्रकला, निबंध लेखन/ लघु कथा तथा निष्प्रयोज्य वस्तुओं से क्राफ्ट निर्माण की गतिविधियां हैं।
प्रश्न 25. क्या रीडर अलॉन्ग ऐप का पार्टनर कोड सभी ब्लॉकों के लिए एक ही है?
उत्तर. नहीं, सभी ब्लॉकों के लिए रीड अलोंग एप का पार्टनर कोड अलग-अलग है।
प्रश्न 26. कक्षा 3 के लिए भाषा क्या है?
उत्तर. कक्षा 3 के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य-
बच्चे दिए गए अनुच्छेद को 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ ले।
प्रश्न 27. आधारशिला पुस्तिकाओं का निर्माण/ विकास किन कक्षाओं के लिए किया गया है?
उत्तर. आधारशिला पुस्तिकाओं को कक्षा 1,2 तथा 3 के लिए विकसित किया गया है।
प्रश्न 28 .हमें अपने प्रदेश को प्रेरक प्रदेश कब तक बना देना है?
उत्तर. मार्च 2023 तक हमें अपने प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बना देना है।
प्रश्न 29. गुणा के 75% प्रश्नों को सही सही हल कर लेता हो,यह लक्ष्य किस कक्षा और किस विषय का है?
उत्तर. यह लक्ष्य कक्षा 4 के गणित विषय का है।
प्रश्न 30. शिक्षण संग्रह की उपयोगिता किसके लिए है? शिक्षकों के लिए अथवा बच्चों के लिए?
उत्तर. शिक्षण संग्रह शिक्षकों के लिए उपयोगी है।
प्रश्न 31. 'बड़े अनुच्छेदों को पढ़कर 75% प्रश्नों को सही हल कर पाते हैं', यह लक्ष्य किस कक्षा और किस विषय से जुड़ा है?
उत्तर. यह लक्ष्य कक्षा 5 के हिंदी विषय से जुड़ा है।
प्रश्न 32. कक्षा 5 का गणित का प्रेरणा लक्ष्य क्या है?
उत्तर. बच्चे भाग के 75% प्रश्नों को सही सही हल कर पाते हो।
प्रश्न 33 गतिविधि आधारित शिक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर. कक्षा प्रक्रिया को सुगम एवं रुचिकर बनाने के लिए साथ ही छात्रों की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षा की आवश्यकता है।
प्रश्न 34. ELPS का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर. E- Experience
L- Language
P- Picture
S- Symbol
प्रश्न 35. कक्षा 4 का हिंदी भाषा का लक्ष्य क्या है?
उत्तर. बच्चे छोटे अनुच्छेदों को पढ़कर 75% प्रश्नों को सही सही हल कर लेते हो।
प्रश्न 36. 'मिशन प्रेरणा' की टैगलाइन क्या है?
उत्तर. 'मिशन प्रेरणा' की टैगलाइन है- "हम बनाएंगे प्रेरक प्रदेश"
प्रश्न 37. मिशन प्रेरणा के लोगों में कितने रंग हैं?
उत्तर. मिशन प्रेरणा के लोगों में तीन रंग है- पीला,हरा एवं नीला।
प्रश्न 38. ERAC का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर. E- Experience
R- Reflection
A- Application
C- Consolidation
प्रश्न 39. 'मिशन प्रेरणा' का शुभारंभ कब किया गया?
उत्तर. 4 सितंबर, 2019 को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मिशन प्रेरणा का शुभारंभ किया गया।
प्रश्न 40. राज्य के प्रेरक बनने में ब्लॉक से राज्य तक का क्या क्रम होगा?
उत्तर. प्रेरक ब्लॉक, प्रेरक जनपद, प्रेरक मंडल तथा अंत में प्रेरक प्रदेश।
प्रश्न 41. हर कक्षा के लिए कितने लर्निंग आउटकम है?
उत्तर. कक्षा 1 से 3 तक 14 तथा कक्षा 4 से 5 तक 16 लर्निंग आउटकम
प्रश्न 42. प्रेरणा तालिका शिक्षकों द्वारा प्रत्येक छात्र के लिए कब भरी जाएगी?
उत्तर. प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणा तालिका त्रैमासिक रूप से भरी जाएगी।
प्रश्न 43. BALA का क्या अर्थ है?
उत्तर. Building as Learning Aid.
प्रश्न 44. ध्यानाकर्षण के लिए प्रतिदिन कितना समय निर्धारित है?
उत्तर. ध्यानाकर्षण के लिए प्रतिदिन प्रथम कालांश (40 मिनट) निर्धारित है।
प्रश्न 45. Expected Outcome और Actual Outcome के अंतर को क्या कहते हैं?
उत्तर. लर्निंग गैप (EO - AO = LG)(Learning Gap)
प्रश्न 46. गणित की मौलिक संक्रियाएं क्या-क्या है?
उत्तर. जोड़ना, घटाना, गुणा एवं भाग ये 4 मौलिक संक्रियाएं हैं।
प्रश्न 47. गतिविधियां कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर. गतिविधियां चार प्रकार की होती है- मौखिक, लिखित, सामग्री आधारित(TLM Based) एवं ICT गतिविधियां।
प्रश्न 48. शिक्षण योजना किसे कहते हैं?
उत्तर. सीखने-सिखाने की क्रमबद्ध प्रक्रिया को
प्रश्न 49. 'लर्निंग गैप' को कम करने से संबंधित जानकारी तथा योजना/रणनीति किस हस्तपुस्तिका में है?
उत्तर. लर्निंग आउटकम के तीन स्तर है- केंद्रिक अथवा फोकल आउटकम, नेस्टेड आउटकम व उप आउटकम।
प्रश्न 50. 'लर्निंग गैप' को कम करने से संबंधित जानकारी तथा योजना/रणनीति किस हस्तपुस्तिका में है?
उत्तर. यह जानकारी ध्यानाकर्षण हस्तपुस्तिका में दी गई है।
प्रश्न 51. प्रेरणा तालिका को प्रमाणित कौन करेगा?
उत्तर. संबंधित विद्यालय का प्रधानाध्यापक प्रेरणा तालिका को प्रमाणित करेगा।
प्रश्न 52. मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली रीडिंग बुक्स कितनी है? और उनके नाम क्या है?
उत्तर. 'मिशन प्रेरणा' के अंतर्गत विभाग द्वारा तीन किताबें सहज-1, सहज-2, सहज-3 क्रमशः कक्षा 1,2 तथा 3 के लिए प्रदान की गई है।
प्रश्न 53. 'शिक्षण योजना' एवं 'शिक्षक डायरी' का उल्लेख किस हस्तपुस्तिका में है?
उत्तर. 'शिक्षक संग्रह' में है।
प्रश्न 54. भाषा की 4 प्रमुख दक्षताए क्या है?
उत्तर. भाषा की चार प्रमुख दक्षताएं निम्नलिखित है- सुनना, बोलना, पढ़ना तथा लिखना।
प्रश्न 55. कक्षा 2, 3, 4 और 5 के गणित के प्रेरणा लक्ष्य में निहित 75% प्रश्नों का क्या आशय है?
उत्तर. 75% प्रश्नों का आशय है तीन चौथाई अर्थात दिए गए 4 सवालों में से कम से कम 3 सवालों का सही हल कर पाते है।
प्रश्न 56. मिशन प्रेरणा क्या है?
उत्तर. मिशन प्रेरणा उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसके माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 1.5 लाख स्कूलों में शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास है और इसका प्रारम्भ बुनियादी शिक्षण कौशल पर विशेष बल देने के साथ शुरू किया गया है।
प्रश्न 57. मिशन प्रेरणा का स्लोगन क्या है?
उत्तर. "उत्तर प्रदेश, प्रेरक प्रदेश"।
प्रश्न 58. मिशन प्रेरणा किस शिक्षा पर केन्द्रित है?
उत्तर. बुनियादी शिक्षा पर
प्रश्न 59. मिशन प्रेरणा का शुभारम्भ कब हुआ?
उत्तर. 04 सितम्बर 2019 को मा0 मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा ।
प्रश्न 60. प्रेरणा लक्ष्य किन विषयों के लिए हैं?
उत्तर. भाषा एवं गणित
प्रश्न 61. मिशन प्रेरणा का उद्देश्य क्या है?
उत्तर. मिशन प्रेरणा का मुख्य लक्ष्य है कि बच्चों को बुनियादी शिक्षा पर बल देते हुए शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम करें। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने विद्यालयों में मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षण कार्य करें। इसके लिए सभी शिक्षक को अपनी-अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी।
प्रश्न 62. प्रेरणा लक्ष्य क्या है?
उत्तर. प्रेरणा लक्ष्य यह न्यूनतम दक्षताएं है जो किसी कक्षा के प्रत्येक बच्चों को आनी चाहिए।
प्रश्न 63. प्रेरणा सूची क्या है?
उत्तर. प्रेरणा सूची में कक्षा-1 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा की हिन्दी व गणित विषय के उपविषय तथा उनकी संग दक्षताएं दी गयी है।
प्रश्न 64. प्रेरणा लक्ष्य किन कक्षाओं के लिए हैं?
उत्तर. कक्षा 1 से 5 तक
प्रश्न 65. प्रेरणा सूची में कितनी दक्षताएं दी गयी है?
उत्तर. कक्षा 1 से 3 तक 14-14 तथा 4 व 5 की 16-16 दक्षताएं। उत्तर- कक्षा-1-निर्धारित सूची में से 05 शब्द सही से पहचान लेते हैं।
प्रश्न 66. प्रेरणा लक्ष्य की निर्धारित सूची में कक्षा-1 से 8 तक भाषा का क्या लक्ष्य है?
उत्तर. कक्षा-1 निर्धारित सूची में से 05 शब्द सही से पहचान लेते हैं।
कक्षा-2 अनुच्छेद को 20 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते है।
कक्षा-3 अनुच्छेद को 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पत लेते है।
कक्षा-4 छोटे अनुच्छेद को पढ़कर 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही से हल कर पाते है।
कक्षा-5 बड़े अनुच्छेद को पढ़कर 75 प्रतिशत प्रश्नों को संही से हल कर पाते हैं।
प्रश्न 67. प्रेरणा लक्ष्य की निर्धारित सूची में कक्षा-1 से 5 तक गणित का क्या लक्ष्य है?
उत्तर. कक्षा-1 निर्धारित सूची में से 5 संख्याए सही से पहचान सेरत है
कक्षा-2 जोड एवं घटाव के 75 प्रतिशत एक अंकीय प्रश्नो को सही से हल कर पाते है।
कक्षा-3 जोड एवं घटाव के हासिल के साथ 75 प्रतिसत प्रश्नों को सही से हल कर पाते है।
कक्षा-4 गुणा के 75 प्रतिशत प्रश्न को हल कर पारे है।
कक्षा-5 भाग के 75 प्रतिशत प्रश्नों को हल कर पाते है।
प्रश्न 68. अपने प्रदेश को कब तक पेरक प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है?
उत्तर. मार्च 2023 तक
प्रश्न 69. उ0प्र0 में मिशन प्रेरणा का लागू हुआ ?
उत्तर. 4 September 2019
प्रश्न 70. मिशन प्रेरणा किस शिक्षा पर आधारित हैं?
उत्तर. बुनियादी शिक्षा
Post A Comment:
0 comments: